चमचो! अपने बर्तनों को ख़ाली करना बंद करो

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 चमचो! अपने बर्तनों को ख़ाली करना बंद करो 🥀*



🔛 आज हिंदुस्तान में ख़ुस़ूस़न्, और बाक़ी इलाक़ों में उ़मूमन् बड़े बड़े उ़लमा व मशाइख़ के दरमियान ना-इत्तिफ़ाक़ियां आ़म हैं क़रीब था कि अपनी पैदाइश के फौरन बाद ही कुछ ही वक़्त गुज़रने के बाद ये सारे इख़्तिलाफ़ात अपना दम तोड़ देते मगर बुरा हो इन चमचों का जिन्होंने कभी भी इत्तिह़ाद व इत्तिफ़ाक़ की कोशिश नहीं की जिसे देखो वही अपने मुक़्तदा व मुअ़्तमद को मअ़्स़ूम व मह़्फ़ूज़ सा और सामने वाले शैख़ व आ़लिम को गुमराह व मरदूद सा समझे जा रहा है।

किसी भी ह़ाशिये ने अपने मत्न को
और न ही किसी मक्खी ने अपने मीठे को, 
दूसरों से मिलवाने की आज तक कोशिश की है ना कभी कर सकते हैं मस्अला पेट का जो है

*मैंने अपने मुर्शिदे करीम से कई बार सुना है*
"चमचा जिस बर्तन में होता है,
उसी को ख़ाली कर देता है."

ऐसी, बद-मआ़श, बद-क़ुमाश, ऊबाश, अ़फ़ारीत व फ़राइ़नह वाली ह़रकतें करने वाले, इन उजड्ड व गंवार अंधभक्तों को चाहिए कि उ़लमा व मशाइख़ के आपसी इख़्तिलाफ़ात में न पड़ें आग को हवा न दें जब तक ख़ालिस़ अहले सुन्नत के अ़क़ीदे पर हैं तब तक सब को अपने सर का ताज मानें

ऐसे शरीरों को 'इमाम ताजुद्-दीन सुब्की (771 हि) की ये बात ग़ौर से पढ़कर समझनी चाहिए:
"और मेरे नज़दीक त़ालिबे इ़ल्म तब तक सआ़दतमंद रहता है जब तक पुराने बुज़ुर्गों के इख़्तिलाफ़ात में पड़कर वो उनके दरमियान फ़ैसला न करे ख़बरदार अपने कानों को ख़ूब बचाकर रखना उन मामलात से जो इमाम अबू ह़नीफ़ा और सुफ़्यान सौरी,
या इमाम मालिक और इब्ने अबी ज़िअ्ब,
या इमाम अह़मद इब्ने स़ालिह़ और नसाई,
या इमाम अह़मद इब्ने ह़ंबल और ह़ारिस मुह़ासिबी,
या इमाम इ़ज़्ज़ इब्ने अ़ब्दुस्-सलाम और तक़िय्युद्-दीन इब्ने स़लाह़ वग़ैरह के दरमियान हुए
अगर तुमने ख़ुद को इसमें डाला तो मुझे तुम्हारी हलाकत का ख़ौफ़ है
ये लोग बड़े बड़े इमाम हैं इनकी बातों में कई इह़्तिमाल होते हैं हो सकता है कि कुछ न समझे जा सकें।

तो हमारे लिए सिर्फ़ ये है कि हम उन सब से राज़ी रहें और उनके दरमियान होने वाले मामलात पर ख़ामोश रहें जिस तरह स़ह़ाबा-ए-किराम के दरमियान होने वाले मामलात में किया जाता है।

*📚 त़बक़ातुश् शाफ़िइ़य्यतिल् कुबरा त़ब़क़ा नं.2, जिल्द नं.2, पेज नं.278, पब्लिकेशन: दारुल् हिज्र (गीज़ा), दूसरा एडीशन,1413 हि.*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/I3NIYUqgOmvBN2r8fDzqIH

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

MEHRAM GAIR MEHRAM