क़यामत आने की निशानियाँ अश्लीलता (बेहयाई) का फैलाव
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 क़यामत आने की निशानियाँ अश्लीलता (बेहयाई) का फैलाव 🥀*
🔛 रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया जब तुम देखो कि लोगों में बेहयाई (अश्लीलता) आम हो गई है और लोग उसे खुलेआम करने लगे हैं तो समझ लो कि क़यामत क़रीब है।
*📚 मुस्नद अहमद, 8651*
इमाम अहमद रज़ा खान रहमतुल्लाह अलैह अपनी किताब *"अल-आम्न वल-उला"* और दीगर तसानीफ़ में लिखते हैं
समाज में फित्ने, बेहयाई, और नंगापन आम हो जाए, वहाँ अल्लाह तआला का अज़ाब क़रीब होता है। मुसलमानों को चाहिए कि ऐसे वक्त में तौबा करें, अपने अंदर हया और पाक दिली पैदा करें।
एक हदीस शरीफ में है क़यामत उस वक्त तक नहीं आएगी जब तक कि लोग ज़िना को आम नहीं कर देंगे और बग़ैर शर्म के उसे खुलेआम नहीं करेंगे।
*📚 सहीह अल-बुखारी 80, किताबुल हुदूद*
*कमाई के लिए अश्लीलता*
इस्लाम का सख़्त इनकार सोशल मीडिया पर गंदी वीडियो बनाना और देखना जहन्नम की राह है
अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त क़ुरआन मजीद में इरशाद फरमाता है "बेशक जो लोग चाहते हैं कि ईमान वालों में बेहयाई फैले, उनके लिए दुनिया और आख़िरत में दर्दनाक अज़ाब है।"
*📚 क़ुरआन मजीद सूरह नूर: 19*
नबी-ए करीम ﷺ इरशाद फरमाया
"मेरी उम्मत के लिए जिस चीज़ का सबसे ज़्यादा डर है, वह है बेहयाई और फ़हाशी।"
*📚 मुस्नद अहमद*
आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा ख़ान फ़रमाते है "जो लोग अश्लील तस्वीरें या औरतों के गंदे नक़्शे बनाते या दिखाते हैं, वो जहन्नम के अंदर अज़ाब के काबिल हैं।"
*📚 फ़तावा रज़विया, जिल्द 24, सफ़ह 339*
हुज़ूर ताजुश्शरियाह मुफ्ती अख़्तर रज़ा ख़ाँ रहमतुल्लाह अलैह फ़रमाते है "फहाशी और अश्लीलता तहज़ीब को तबाह कर देती है ऐसे लोगों से तौबा करवाई जाए, और अगर न माने तो उनका बहिष्कार किया जाए।"
हुज़ूर शदरुश्शरीआ रहमतुल्लाह अलैह फ़रमाते है "जो लोग अश्लील वीडियो बनाते हैं या फैलाते हैं,*वो 'फासिक' हैं* और ऐसे लोगों की गवाही भी नामंज़ूर है।"
*📚 बहारे शरीअत, हिस्सा 16*
📵 *आज का हाल:*
सोशल मीडिया को गुनाह का अड्डा मत बनने दे। इज्ज़तदार बहन-बेटियों को जहन्नुम की आग से बचाइए। सोशल मीडिया पर बेहयाई को आम कर दिया गया है अश्लील वीडियो, गाने, कपड़े और बातें सबको "मनोरंजन" का नाम देकर फैलाया जा रहा है। बच्चे, नौजवान और औरतें इस बुराई में फँसते जा रहे हैं। ऐसे दौर में मुसलमानों को चाहिए तौबा और इस्तिग़फ़ार करें अपने बच्चों और घरवालों को हया सिखाएं सोशल मीडिया पर अश्लीलता से बचें शरीअत और सुन्नत की रोशनी में जिंदगी गुजारें
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/I3NIYUqgOmvBN2r8fDzqIH
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें