एहसान जताना

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴


                    
*🥀 एहसान जताना 🥀*



💓 किसी गरीब की मदद कर देना, दुख्यारे का दुख बांटना, ग़रीब का इलाज करवाना या किसी भी तरह किसी के काम आना बहुत ही अच्छा काम है लेकिन इस के बाद उस पर बिला ज़रूरते शरई एहसान जताना बहुत ही बुरा है, अल्लाह पाक का फरमाने हिदायत निशान है : तर्जुमा कन्जुल ईमान : *ऐ ईमान वालों अपने सदके बातिल न कर दो एहसान रख कर और ईज़ा दे कर।*

🌹 सदरुल अफ़ाज़िल हज़रते अल्लामा मौलाना सय्यिद मुहम्मद नईमुद्दीन मुरादाबादी इस आयत के तहत लिखते हैं : यानी जिस तरह मुनाफिक को रिजाए इलाही मक्सूद नहीं होती वो अपना माल रियाकारी (दिखावे) के लिये खर्च कर के जाया (बरबाद) कर देता है इस तरह तुम एहसान जता कर और ईज़ा दे कर अपने सदक़ात का अज्र जाया (बरबाद) न करो। 

*📚( ख़ज़ाइनुल इरफ़ान )*

💓 *जन्नत में नहीं जाएगा*
       खातिमुल मुर्सलीन, रहमतुल्लिल आलमीन ﷺ का फ़रमान है : एहसान जताने वाला, वालिदैन का ना फ़रमान और शराब का आदी जन्नत में नहीं जाएगा। 

🌹 मुफ़स्सिरे शहीर हकीमुल उम्मत हज़रते मुफ्ती अहमद यार ख़ान नईमी इस हदीसे पाक के तहत लिखते हैं : या'नी यह लोग, अव्वलन जन्नत में जाने के मुस्तहिक न होंगे। ख़याल रहे कि गुनाहे सगीरा हमेशा करने से कबीरा बन जाता है। शराब खोरी खुद ही सख्त जुर्म है फिर इस पर हमेशगी डबल ( Double ) जुर्म। 

*📚( मिरआतुल मनाजीह , 6/530 )*
*📚 नेकियां बरबाद होने से बचाइये 15*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/ERGah4bKksUIHdlxfhJuBz

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

MEHRAM GAIR MEHRAM