आखिर ज़माने में दीन का काम भी दरहमो दीनार से चलेगा

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 आखिर ज़माने में दीन का काम भी दरहमो दीनार से चलेगा 🥀*



*ये मसअला भी खूब ज़हन में रखें रुपया या सोना चांदी अगर है तो उस पर ज़कात फर्ज़ है अगर चे किसी भी काम के लिए रखा हो मसलन हज के लिए रुपया रखा है या बेटी की शादी के लिए तो अगर निसाब से ज़्यादा है तो ज़कात देनी पड़ेगी,हां एक सूरत ये है कि अगर 5 लाख रुपया बेटी की शादी के लिए फिक्स किया तो अगर अपने नाम से करेगा तो ज़कात हर साल देनी होगी और अगर अपनी बेटी के नाम से फिक्स किया तो जब तक वो नाबालिग़ रहेगी उस पैसे पर ज़कात नहीं निकलेगी मगर जैसे ही वो बालिग़ होगी उस पैसे पर ज़कात फर्ज़ हो जायेगी अगर लड़की मालिक है तो लड़की पर ज़कात फर्ज़ हो गई*

*मसअला - औरतों के पास जो ज़ेवर होते हैं उनकी मालिक औरत खुद होती है तो अगर सोना चांदी मिलाकर 52.5 तोला चांदी की कीमत बनती है तो औरत पर ज़कात फर्ज़ है,शौहर पर उसकी ज़कात नहीं शौहर चाहे तो दे और चाहे ना दे उस पर कुछ इलज़ाम नहीं,अगर शौहर अपनी बीवी के ज़ेवर की ज़कात नहीं देता तो औरत जितनी रकम ज़कात की बनती है उतने का ज़ेवर बेचकर अदा करे* 

*📚(बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 62)* 
*📚(क्या आप जानते हैं,सफह 391)*

*मसअल - सोने चांदी और रुपये पर ज़कात 2.5% यानि 100 रु में 2.5 रु है,मगर उश्र यानि अनाज गल्ला और फलों का तरीक़ा ये है कि अगर खेत को बारिश के पानी से सैराब किया तब 10वां हिस्सा यानि 10% उश्र निकालना होगा और अगर पानी को खरीदकर खेत सींचा है तो 20वां हिस्सा यानि 5% उश्र वाजिब है,युंही जानवरो की ज़कात में अलग अलग निसाब है*

*📚(बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 51)* 

*📝2.5% निकालने का फॅार्मेट बता रहा हूं अब इसी फॅार्मेट से अब लाखों करोड़ो की ज़कात निकाल सकते हैं,सबसे पहले मोबाइल में कैलकुलेटर ओपन कर लीजिये अब मान लीजिये कि आपके पास 6,50,000 रू हैं तो इसका 2.5% इस तरह निकलेगा,सबसे इस तरह टाइप कीजिये 650000x2.5/100 जैसे ही ये टाइप करके = का बटन दबायेंगे आपका रिजल्ट शो हो जायेगा यानि 16250/- रू तो इतनी ज़कात आपको देनी है,इसी तरह जितने भी पैसे का सोना चांदी या कैश या FD वगैरह आपके पास हो तो सबको टोटल कीजिये फिर ये फॅार्मेट आज़माइये आपकी टोटल ज़कात की रक़म आ जायेगी*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/ERGah4bKksUIHdlxfhJuBz

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

MEHRAM GAIR MEHRAM