आखिर ज़माने में दीन का काम भी दरहमो दीनार से चलेगा

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 आखिर ज़माने में दीन का काम भी दरहमो दीनार से चलेगा 🥀*



*मसअला - सगे भाई-बहन,चाचा,मामू,खाला,फूफी,सास-ससुर,बहु-दामाद या सौतेले माँ-बाप को ज़क़ात की रक़म दी जा सकती है*

*📚( बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 60-64)*

*मसअला - ज़कात,फित्रा या कफ्फारह का रुपया अपने असली मां-बाप,दादा-दादी,नाना-नानी,बेटा-बेटी,पोता-पोती,नवासा-नवासी को नहीं दे सकते*

*📚(बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 60)*

*मसअला - कफन दफन में तामीरे मस्जिद में मिलादे पाक की महफिल में ज़कात का रुपया खर्च नहीं कर सकते किया तो ज़कात अदा नहीं होगी*

*📚 (बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 24)*

*मसअला - अफज़ल है कि ज़कात पहले अपने अज़ीज़ हाजतमंदों को दें दिल में नियत ज़कात हो और उन्हें तोहफा या क़र्ज़ कहकर भी देंगे तो ज़कात अदा हो जायेगी*

*📚(बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 24)*

*मसअला - अफज़ल है कि ज़कात व फितरे की रक़म जिसको भी दें तो कम से कम इतना दें कि उसे उस दिन किसी और से सवाल की हाजत ना पड़े*

*📚 (बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 66)*

*मसअला - हदीस में है कि रब तआला उसके सदक़े को क़ुबूल नहीं करता जिसके रिश्तेदार मोहताज हो और वो दूसरों पर खर्च करे*

*📚(बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 65)*

*मसअला - तंदरुस्त कमाने वाले शख्स को अगर वो साहिबे निसाब ना हो तो उसे ज़कात दे सकते हैं पर उसे खुद मांगना जायज़ नहीं*

*📚(बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 61)*

*मसअला - जिसके पास खुद का मकान,दुकान,खेत या खाने का गल्ला साल भर के लिए मौजूद हो मगर वो साहिबे निसाब ना हो तो उसे ज़कात व फित्रा दे सकते हैं* 

*📚(बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 62)*

*मसअला - काफिर व बदमज़हब को ज़कात-फित्रा-हदिया-तोहफा कुछ भी देना नाजायज़ है अगर उनको ज़क़ात व फितरे की रकम दी तो अदा ना होगी*

*📚 (बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 63-65)*

*मसअला - बाप अपनी बालिग़ औलाद की तरफ से या शौहर बीवी की तरफ से ज़कात या सदक़ये फित्र देना चाहे तो बगैर उनकी इजाज़त के नहीं दे सकता*

*📚(फतावा अफज़लुल मदारिस,सफह 88)*

*मसअला - ज़कात व फित्रा बनी हाशिम यानि कि सय्यदों को नहीं दे सकते*

*📚(बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 63)*

*अगर कोई सय्यद साहब परेशान हाल हैं तो उनकी मदद करना मुसलमान पर ज़रूरी है उनकी मदद अपने असली माल से करें ज़कात व फित्रा से नहीं।*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/ERGah4bKksUIHdlxfhJuBz

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

MEHRAM GAIR MEHRAM