आखिर ज़माने में दीन का काम भी दरहमो दीनार से चलेगा
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 आखिर ज़माने में दीन का काम भी दरहमो दीनार से चलेगा 🥀*
*मसअला - 1.ऊँट* *2.गाय-भैंस-बैल* *3.बकरा-बकरी-दुम्बा इन पर ज़कात है और घोड़ा खच्चर वगैरह पर ज़कात नहीं,अगर इन जानवरों में से अपनी ज़रूरत के लिए यानि दूध या सवारी के लिए रख छोड़ा है तो ज़कात नहीं और अगर तिजारत करता है तब जानवरो पर नहीं बल्कि उस कीमत पर ज़कात है जिस कीमत पर खरीदा है,और अगर डेयरी या पोल्ट्री फॉर्म के लिए जानवरों को पाला कि उससे दूध का कारोबार किया जाए तब जानवर और उनकी खरीदी हुई कीमत किसी पर ज़कात नहीं बल्कि उससे जो कमाई होती है खर्च निकालने के बाद उस पैसे पर ज़कात देनी होगी,अब निसाब समझ लीजिये*
*ऊँट- 5 से कम हो तो ज़कात नहीं 5-9 में 1 बकरी,10-14 में 2 बकरी,15-19 में 3 बकरी,20-24 में 4 बकरी,फिर 25-35 ऊँट हुए तो 1 साल का ऊँट का बच्चा,36-45 तक में 2 साल का ऊँट का बच्चा,46-60 तक में 3 साल की ऊँटनी,61-75 तक में 4 साल की ऊँटनी,76-90 तक में 2 साल का 2 ऊँट का बच्चा,91-120 तक में 3 साल की 2 ऊँटनी,145 तक में 3 साल की ऊंटनी के साथ हर 5 पर 1 बकरी का बच्चा बढाते जाएँगी मसलन 125 में 3 साल की 2 ऊँटनी और 1 बकरी-130 में 3 साल की 2 ऊँटनी और 2 बकरी,फिर उसके बाद वैसे ही जैसे ऊपर गुज़रा*
*गाय- 29 तक ज़कात नहीं,30-39 तक में 1 साल का बछड़ा,40-59 तक में 2 साल का बछड़ा,फिर 60 में 1 साल का 2 बछड़ा,70 में 2 साल का 1 और 1 साल का 1 बछड़ा,80 में 2 साल का 2 बछड़ा,फिर इसी तरह करते जायें*
*बकरी- 39 तक ज़कात नहीं,40-120 तक में 1 बकरी,फिर 200 तक में 2 बकरी,फिर हर 100 में 1 बकरी*
*📚(बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 26-30)*
*तफ्सीली मअलूमात के लिए बहारे शरीयत का मुताआला करें*
*मसअला - किसी पर 1 लाख रुपए क़र्ज़ हैं उसको कहीं से 1 लाख रुपये मिल गए अगर वो अपना क़र्ज़ नहीं चुकाता तो बुरा करता है मगर अब भी उस पर ज़कात फर्ज़ नहीं है*
*📚 (बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 15)*
*📝ज़कात किसको दें और किसको नहीं मगर सबसे पहले ये मसअला ज़हन में रखें कि ज़कात में तम्लीक शर्त है मतलब ये कि जिसको ज़कात या फ़ित्रे का रुपया कपड़ा या खाना दिया जा रहा है उसे मालिक बना दिया जाये और अगर युंही ज़कात के पैसो से किसी गरीब को खाना खिलाया या ऐसे नाबालिग को दिया जो माल पर क़ब्ज़ा भी ना कर सकता हो या जानवरों-परिंदों के लिए दाना पानी का इंतेज़ाम किया तो हरगिज़ ज़कात अदा ना होगी,हाँ ज़कात के पैसे का खाना देते वक़्त ये कहा कि चाहे खाओ और चाहे ले जाओ तो अब उसको मालिक बना दिया लिहाज़ा ज़कात अदा हो जायेगी*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/ERGah4bKksUIHdlxfhJuBz
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें