अहकामे मस्जिद

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



       *🥀 अहकामे मस्जिद 🥀*



✏️ जब मस्जिद मे दाखिल हो तो दुरूद शरीफ पढ कर अल्लाहुम मफ तहली अबवा बी क रहमतिक पढे और जब मस्जिद से निकले तो दुरूद शरीफ के बाद अल्लाहुम इनी अस अ लू क मिन फदलीह पढे

*👇🏻मसअला👇🏻*

📍मस्जिद की छत का भी मस्जिद ही की तरह अदबो एहतिराम लाजिम है बिला जरूरत मस्जिद की छत पर चढना मकरूह है

💓बच्चे को और पागल को जिन से गंन्दगी का गूमान हो मस्जिद मे ले जाना हराम है और अगर नजासत का डर न हो तो मकरूह है

🌹मस्जिद का कुडा झाड कर ऐसी जगह डाले जहॉ बे अदबी न हो

👑नापाक कपडा पहन कर या कोई भी नापाक चीज ले कर मस्जिद मे जाना मना है यूही नापाक तेल मस्जिद मे जलाना या नापाक गारा मस्जिद मे लगाना मना है

🥀वुजु के बाद बदन का पानी मस्जिद मे झाडना मस्जिद मे थूकना या नाक साफ करना नाजाईज है

📝मस्जिद मे इन आदाब का ख्याल रखे
जब मस्जिद मे दाखिल हो तो सलाम करे ब शर्त कि जो लोग वहॉ मौजूद हो जिक्रो दर्स मे मश्गुल न हो और अगर नमाज मे हो या मस्जिद मे कोई न हो तो यू कहे

अस्सलामु अलैना व अला इबा दिल्लाही सालेहीन
वकत मकरूह न हो तो दो रकअत तहिय्यूल मस्दिद अदा करे

❌खरीदो फरोख्त न करे

❌नंगी तलवार मस्जिद मे न जाए

❌गुमी हुई चीज मस्जिद मे न ढूढे

❌जिक्र के सिवा आवॉज बुलन्द न करे

❌दुनिया की बाते न करे

❌लोगो की गर्दन न फलागे

❌जगह के मुतअल्लिक किसी से झगडा न करे बल्कि जहॉ खाली जगह पाए वहॉ नमाज पढ ले और इस तरह न बैठे कि जगह मे दुसरो के लिए तंगी हो

❌किसी नमाजी के आगे से न गुजरे

❌मस्जिद मे थुक खँकार या कोई गंदी या घिनावनी चीज न डाले
उंगलियो न चटखाए
नजासत और बच्चो और पागलो से मस्जिद को बचाए
जिक्र इलाही की कसरत करे

✍️कच्चा लहसून प्याज या मूली खा कर जब तक मुंह मे बदबू बाकी रहे मस्जिद मे जाना जाईज नही यही हुक्म हर उस चीज का है जिस मे बदबू है कि इस से मस्जिद को बचाया जाए और इस को बिगैर दुर किए हुए मस्जिद मे न जाए

🚦मस्जिद की सफाई के लिए चमगादडो और कबूतरो और चिडियो के धोसलो को निकालने मे कोई हर्ज नही है

*📚-- हवाला दुर्रे मुख्तार बाब मस्जिद सलात व मा करह फिहा जिल्द (2)----सफा---(518+525)*

🏁अपने मुहल्ले की मस्जिद मे नमाज पढना अगर्चे जमाअत कम हो जामा मस्जिद से अफजल है बल्कि अगर मुहल्ले की मस्जिद मे जमाअत न हुई तो तन्हा जाए और अजान व इकामत कह कर अकेले नमाज पढे यह जामा मस्जिद की जमाअत से अफजल है

*📚--हवाला सगीर अफजल फि अहकामे मस्जिद सफा (302)*

🤲अल्लाह तआला हम सब को इन बातो पर अमल करने और मस्जिद की ताजिम करने कि तौफिक बख्से ------आमिन



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/ERGah4bKksUIHdlxfhJuBz

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क़ब्र को रौनक बख्शने और इसे आराम देह बनाने वाले आमाल

जानदार बदनकी आफ्ते

क़यामत आने की निशानियाँ अश्लीलता (बेहयाई) का फैलाव