खड़े होकर पेशाब करना

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 खड़े होकर पेशाब करना 🥀*



✏️हदीस- उम्मुल मुमिनीन सिद्दीक़ा रज़ि अल्लाहु तआला अन्हा फरमाती हैं कि जो तुम से कहे कि हुज़ूरे अक़्दस सल्लल्लाहु तआला अलैहि व सल्लम खड़े होकर पेशाब फरमाते उसे सच्चा न जानना, हुज़ूर पेशाब न फरमाते थे मगर बैठ कर !

*📚(तिर्मिज़ी शरीफ़)*

✍️हदीस- अमीरूल मुमिनीन फ़ारूक़े आज़म रज़ि अल्लाहु तआला अन्हू रिवायत करते है, रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहि व सल्लम ने मुझे खड़े होकर पेशाब करते देखा फरमाया- ऐ उमर! खड़े होकर पेशाब न करो, उस दिन से मैंने कभी खड़े हो कर पेशाब न किया !

*📚(बैह़की शरीफ)*

🌹हदीस- रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहे व सल्लम ने खड़े हो पेशाब करने से मना फरमाया !

*📚(इब्ने माजा)*

💓हदीस- तीन बातें जफा व बेअदबी से हैं !
1- यह की आदमी खड़े हो कर पेशाब
करे !
2- यह कि नमाज़ में अपनी पेशानी से(मिट्टी या पसीना) पोंछे !
3- यह कि सज्दा करते वक़्त फूंके !

*📚(मुसनद बज़्ज़ार)*

👆🏼इन अहादीस से मालूम हुआ की खड़े होकर पेशाब करना इलशादाते रसूल की खिलाफ़ वर्ज़ी और हुक्मे शरअ से मुंह मोड़ना है !

*📚(फतावा रज़्वीया, जिल्द 2, सफ़ा 146-147)*

*"पेशाब के छींटे"*
📝कौम-ए-बनीइसराईल में पेशाब के अह़काम बड़े सख़्त थे ! उस कौम में अगर जिस्म के किसी हिस्से पर पेशाब के छींटे लगते तो जिस्म की उतनी चमड़ी काट कर निकाल दी जाती थी !
*अल्लाहु अकबर...*

📖हदीस शरीफ़ में है कि क़ब्र में अक्सर अज़ाब पेशाब के छींटों से नही बचने के कारण होता है !

✒ वो भाई बहन इस मसाइल से इबरत ले जो इस्तिंजा खाने में और दीग़र मकामात मे पेशाब के छींटों से नही बचते ! खासकर हमारे नौजवान जो बड़े ही चुस्त कपड़े पहनते है और इस्तिंजा के वक़्त खड़े-खड़े फारिग हो जाते है...!!


👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/ERGah4bKksUIHdlxfhJuBz

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

MEHRAM GAIR MEHRAM